Dhanbad News: पापांकुशा एकादशी पर श्याम भक्तों ने निकाली निसान शोभा यात्रा
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: आश्विन महीने की पापांकुशा एकादशी के मौके पर गुरुवार को पूरा झरिया नगर बाबा श्याम के रंग में रंग गया। हर तरफ श्याम प्रभु के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। इस मौके पर झरिया लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से 151, हीरापुर धनबाद से 101 और करकेंद से 51 निसान लेकर पैदल श्याम भक्तों की टोली झरिया धाम पहुंची। यहां सभी भक्तों ने बारी-बारी से कतार में लगकर बाबा के चरणों में निसान अर्पित किए और अपने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। झरिया श्री श्याम मंदिर में पंडित कैलाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ श्याम निशान मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा इसके बाद जय श्री श्याम, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा और सांवरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.