Dhanbad News: पानी कनेक्शन जोड़ने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा चेकपोस्ट के समीप सोमवार को पानी के पाइप लाइन में कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली गलौज मारपीट में बदल गई। लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मो. शब्बीर अंसारी, ईतेशयम अंसारी, अमन, अरमान को तत्काल इलाज के लिए चासनाला सीएचसी भेजा। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। बताते है कि विवाद पुरानी रंजिश भी सामने आ गई है। वकील और इतेशयम अंसारी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.