धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: पाथरडीह पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को कांड संख्या 15/26 के तहत फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया । यह कार्रवाई कामिनी कल्याणी हनुमान मंदिर निवासी नीरू देवी पति समरेंद्र सिंह और पिंकी देवी पति राजेश कुमार पटेल के खिलाफ की गई है। दोनों आरोपी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक लंबित मामले में काफी दिनों से फरार हैं। प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी धनबाद न्यायालय के निर्देश पर पाथरडीह थाना के एएसआई गौतम कुमार महिला पुलिस बल के साथ आरोपियों के आवास पहुंचे। पुलिस ने मुनादी कराते हुए दोनों आरोपियों को अविलंब न्यायालय या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर आरोपी उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी करने...