धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: पाथरगड़िया पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितता व कमीशनखोरी के विरोध में गुरुवार को नागदा के कमलिया शिव मंदिर प्रांगण में समाजसेवी मधुसूदन महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर विकास योजनाओं के नाम पर ग्रामीणों से राशि वसूली का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया गया। मधुसूदन महतो ने कहा कि पंचायत में संचालित लगभग सभी सरकारी योजनाओं में लाभुकों से राशि वसूली जा रही है। समाजसेवी यमुना प्रसाद राय ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चियों और किशोरियों को मिलने वाली राशि में भी कटौती की जाती है। इसे लेकर प्रखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अगली बैठक में निर्णय लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कार्तिक महतो, सुषमा देवी,...