धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पाटलिपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पॉलिटेक्निक रोड परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. मणि कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार झा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. मुक्ति किशोर तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रशांत मंडल ने मरीजों की जांच की। अस्पताल की ओर से बीपी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पल्स की निःशुल्क जांच की गई। कुल 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें गैस्ट्रो के 43, डेंटल के 14, जनरल फिजीशियन के 56 और नेत्र विभाग के 22 मरीज शामिल रहे। कई मरीजों को विस्तृत जांच के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई। शिविर में संस्थान के प्रभारी आनन्दी रजवार व उपेंद्र कुमार सिंह तथा अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने सक्रिय सहयोग किया। अस्पताल ...