Dhanbad News: पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बहा
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। कोर्ट रोड रत्न बिहार होटल के पास शनिवार को डिस्ट्रीब्यूशन पाइप में लीकेज बहुत बड़ा होने से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह गया। सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पेजयल एवं स्वच्छता विभाग को सूचना दी, लेकिन दोपहर तक मरम्मत नहीं हुई। बता दें कि मुहल्ले की पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज है। जलापूर्ति के वक्त पानी सड़क पर बहता रहता है। इसकी सूचना विभाग को दी गई। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई, जिससे लीकेज बढ़ता जा रहा है और पानी की बर्बादी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.