Dhanbad News: पाइपलाइन बिछाने की योजना का शिलान्यास
धनबाद, नवम्बर 30 -- Dhanbad News: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को केंदुआ सिनेमा हॉल के पास से चार नंबर मस्जिद पट्टी तक लगभग 1500 फीट लंबी (8 इंच) झमाडा पाइपलाइन बिछाने की योजना का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर मोहल्ले तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस पाइपलाइन के बनने से केंदुआ चार नंबर और आसपास के मोहल्लों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या दूर होगी तथा चुनाव के समय अल्पसंख्यक समुदाय से किया गया वादा पूरा होगा। अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि गोविंद रावत, केंदुआ मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, राजेश गुप्ता, नवीन वर्मा, मनोहर अंसारी, राजा चौरसिया, विक्की रवानी, सचिन पासवान, तमाल राय, भोला सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.