धनबाद, अक्टूबर 26 -- जहरीले धुएं और भूधंसान की आशंका से दहशत Dhanbad News: तेतुलमारी के पांडेडीह बाजार में रहने वाले लोग जहरीले धुएं के रिसाव और भूधंसान की आशंका के बीच जीवन गुजारने को मजबूर हैं। यह इलाका कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के अधीन है। यहां दुकानों और मकानों के बीच से दिन-रात गैसयुक्त काला धुआं निकल रहा है। पूर्व में खदान संचालित होने के कारण भूधंसान और गोफ बनने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू सिंह ने बताया कि दिनभर गैसयुक्त काला धुआं निकलता रहता है। सोमवार की सुबह से धुएं का निकलना तेज हो गया, जिससे आसमान में काले बादल जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। उनके आवास के बगल से गैस का तेज रिसाव हो रहा है, जिससे वहां रहना मुश्किल हो गया है। उनके पिता की तबीयत भी खराब हो गई है। मन्नू सि...