Dhanbad News: पांच बच्चों को दी गई साइकिल
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंडुवा में बुधवार को पांच छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रसाद और पंसस अमृत कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से साइकिल वितरित की। पंसस ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे सम्मानित करने की बात कही। मौके पर शिक्षक कामेश्वर महतो, सुधा कुमारी, संतोषी देवी, गोबिंद ठाकुर, संजय रवानी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.