धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: भिखराजपुर-भुईंफोड़ हीरक रोड स्थित पलानी ऑनलाइन सेंटर के पास गुरुवार की दोपहर स्कॉर्पियो के धक्के से एक टोटो पलट गया। हादसे में टोटो तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में बलियापुर मस्जिद टोला गांव की समीमा खातून, शहनाज खातून, सबाना खातून व मोबिन खान शामिल हैं। सभी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। टोटो सवार लोग बलियापुर से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल किसी रिश्तेदार मरीज का हालचाल जानने जा रहे थे। इसी दौरान पलानी के पास ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो ने टोटो को धक्का दे मार दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ही घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: करमाटांड़ पुल के पास टोटो पलटा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...