Dhanbad News: पलंग से गिरकर सेल वाशरी कर्मी की मौत
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत चासनाला कोल वाशरी में कार्यरत 54 वर्षीय गोवर्धन सोनार की मौत उनके एफ-टाइप स्थित आवास में पलंग से गिरकर हो गई। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनका पुत्र अभिनव प्रकाश वर्मा धनबाद के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर लौटा, तो उसने पिता को पलंग से नीचे अचेत गिरा हुआ देखा। आनन-फानन में उन्हें सेल के चासनाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाथरडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवर्धन सोनार सोमवार से छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी पत्नी पूनम सोनार अपने मायके वाराणसी गई हुईं थीं। उनका एक बेटा अभिनव प्रकाश बीटेक कर चुका है। दो शादीशुदा बेटियां हैं। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.