धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: राजगंज रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्युषण महापर्व के नौवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम आकिंचन धर्म की आराधना की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान आदिनाथ की शांतिधारा की, जिसमें प्रदीप कुमार पटोदी व सुनील कुमार पटोदी मुख्य रूप से शामिल रहे। समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि धन-संपत्ति, बाहरी वस्तुओं और मोह-परिग्रह से आसक्ति न रखना ही उत्तम आकिंचन धर्म है। 24 प्रकार के परिग्रहों का त्याग करने वाला ही मोक्ष का अधिकारी बनता है। आत्मा के सिवा अन्य किसी वस्तु के प्रति लालच से मुक्त रहना ही सच्चा धर्म है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: उत्तम आकिंचन धर्म का संदेश, त्याग और संतोष पर जोर मौके पर अमर कुमार सेठी, आनंद काला, पुष्पा पहाड़िया, संगीता पटोदी, लक्की काला, छोट...