Dhanbad News: परीक्षा केंद्र में एक ही गेट से प्रवेश, सीसीटीवी से होगी निगरानी
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: एक नवंबर को प्रस्तावित जेटेट की तैयारी धनबाद जिला में जोरों पर है। धनबाद में 108 परीक्षा केंद्रों पर जेटेट लिया जाएगा। निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने के लिए डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली 2 घंटे 30 मिनट की रहेगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है। इसमें 38 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। दोपहर 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक द्वितीय पाली में दस हजार से अधिक परीक्षार्थी के शामिल होंगे। सभी 108 परीक्षा केंद्रों की चारों ओर निषेधाज्ञा लागू की गई है। गोपनीय सामग्री की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था संधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.