धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: सड़क सुरक्षा व परिवहन नियमों के उल्लंघन में शुक्रवार की शाम धनबाद डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी व ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में बाघमारा थाना क्षेत्र में नौ हाईवा जब्त किया गया। माटीगढ़ कन्वेयर बेल्ट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। नौ हाईवा पर निर्धारित क्षमता से अधिक कोयला लदा मिला। इसके अलावा कई वाहनों के कागजात भी अधूरे पाए गए। जब्त वाहनों को बाघमारा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। डीटीओ व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई वाहनों का चालान भी काटा गया। कार्रवाई के दौरान बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार दलबल के साथ शामिल थे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीटीओ ने चलाया सघन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...