धनबाद, नवम्बर 11 -- Dhanbad News: परियोजना प्रभावित ग्रामीणों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने मंगलवार को एकीकृत सलानपुर-गजलीटांड़ एवं चैतुडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने बीसीसीएल एरिया-4 प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए 30 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। यूनियन ने स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा व पुनर्वास, महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने तथा गांवों में पेयजल, बिजली, सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इसके अलावा कतरी नदी पर स्थायी पुल निर्माण, भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण तथा कोयला परिवहन के दौरान सुर...