Dhanbad News: परसिया से आधा दर्जन बकरे की चोरी
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो सड़क पर परसिया पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात चोरों ने एक बंद होटल परिसर में रखे आधा दर्जन बकरों की चोरी कर ली। चोरी गए बकरों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा की नवमी पर पुटकी समेत आसपास के दुर्गा मंडपों और ग्रामीण क्षेत्रों में बकरों की बलि दी जाती है। इसे देखते हुए बाहर से बड़ी संख्या में व्यापारी बकरों की बिक्री के लिए पहुंचते हैं। एक व्यापारी ने बताया कि बकरों को रखने के लिए एक सप्ताह के लिए बंद होटल परिसर किराए पर लिया गया था। शनिवार की देर रात चोरों ने बकरों को रखे कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना से बकरा व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.