धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर निवासी रिंकी देवी ने अपने पड़ोसी बीरू सिंह के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी पर अपनी बेटी के साथ अभद्र टिप्पणी करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। दर्ज आवेदन के अनुसार, घटना 8 सितंबर की है। पीड़िता की बेटी जब बाजार से घर लौट रही थी, तब रास्ते में आरोपी ने कथित तौर पर उस पर अभद्र फब्तियां कसीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और तलवार लहराते हुए धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना की लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने आरोपी पर बेटी को अगवा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा और कानूनी कार्र...