Dhanbad News: पड़ोसियों में मारपीट, तीन पर एफआईआर
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद। बारामुड़ी की पंचवटी कॉलोनी में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दिलीप कुमार ने रविवार को पड़ोसी ओम शिव शंकर, उनकी पत्नी नेहा सरगम और मां बुंदिया देवी के खिलाफ धनबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि वे सात जुलाई को घर में हिसाब कर रहे थे। इस बीच तीनों आरोपी उनके घर में घुस गए। ओम शंकर ने लोहे की रॉड से मार कर सिर फोड़ दिया। घर से 10 हजार रुपए ले गए। पत्नी यशोदा देवी के गले से नेहा ने चेन छीन ली। नरेश यादव के साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नप में मारपीट के मामले में दोनों पक्ष पहुंचे जाले थाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.