धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: पटना फतुहा निवासी राकेश रंजन कुमार की मौत के मामले की फिर से जांच होगी। धनबाद सीजेएम कोर्ट ने मामले की फिर के आदेश दिए हैं। राकेश रंजन की पहली पत्नी रंजना रंजन के पटना में दिए गए फर्दबयान के आधार पर चार अगस्त 2025 को धनबाद थाना में मृतक की कथित पत्नी गीता रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। धनबाद थाना की पुलिस ने जांच में आरोपी को क्लीनचिट दी थी। रंजना की ओर से अधिवक्ता संतोष सिंह ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट से असहमति जताते हुए प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की थी। इसे स्वीकार करते हुए सीजेएम ने मामले में पुनः जांच के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- 207 दिन की देरी से दायर पुनरीक्षण याचिका खारिज अदालत में दाखिल प्रोटेस्ट पिटीशन में मृतक राकेश रंजन के शरीर पर मृत्यु से पूर्व जलने के निशान को आधार बनाते हुए पुलिस की जांच पर ...