Dhanbad News: पंप ऑपरेटर के पुत्र को मिला नियोजन पत्र
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र में कार्यरत पंप ऑपरेटर तपन बाउरी की हृदयाघात से मौत के बाद रविवार को उनके पुत्र परमेश्वर बाउरी को प्रोविजनल नियोजन पत्र दिलाया गया। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने त्वरित पहल करते हुए प्रबंधन से संपर्क किया और दुर्गाष्टमी का हवाला देकर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया। संघ के क्षेत्रीय शाखा सचिव रातुल राय के नेतृत्व में जिला संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय से यह पहल की। इस दौरान प्रभारी फूलचंद दसौंधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नुनुमनी सिंह, क्षेत्रीय सचिव तेजलाल प्रसाद, मंतोष तिवारी, पिनाकी मित्रा, नंदगोपाल सिंह, शैलेश तिवारी और पंकज यादव समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीसीसीएलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला नियोजन
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.