Dhanbad News: पंपू तालाब की आठ एकड़ जमीन पर होटल से खटाल तक का है कब्जा
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर धनबाद का राजनीतिक तापमान उफान पर है। राजनीतिक और सामाजिक संगठन विस्थापन से पहले पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर स्थिति यह है कि अतिक्रमण की वजह से पंपू तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना पिछले एक साल से अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। धनबाद अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे की जमीन पर 72 एकड़ में फैले पंपू तालाब के आठ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। इस अवैध कब्जे में आलीशान होटल से लेकर खटाल तक शामिल है। धनबाद अंचलाधिकारी की ओर सें पंपू तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण की मापी शुरू की गई है। पांडरपाला और ट्रैक्शन कॉलोनी में अभी मापी हो रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर पंपू तालाब के सामने जमीन पर कब्जे की मापी अभी शुरू नहीं हुई है। यहां कई बड़ी बिल्डिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.