Dhanbad News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सांसद ढुलू व विधायक शत्रुघ्न ने दी श्रद्धांजलि
धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: कतरास/बरोरा, प्रतिनिधि। चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जनसंघ से जुड़े पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित जी के बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर अनिल उपाध्याय, राजेश सिंह, नकुल चौहान, मुकेश सिंह, पुष्कर महतो आदि थे। इधर, भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Chatra News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.