Dhanbad News: पंडालों ने लिया आकार, माता का कल होगा शृंगार
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। दुर्गोत्सव से कोयलांचल का माहौल भक्तिमय हो उठा है। शहर की गलियों से लेकर प्रमुख सड़कों तक मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। कहीं आसमान छूती अटालिकाओं के रूप में भव्य पंडाल आकार ले चुके हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सजी कलाकृतियां श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर खींच रही हैं। आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा शहर जगमगा उठा है। खूबसूरती से सजे पंडाल और दमकती सड़कें मां के भक्तों के स्वागत को तैयार हैं। शुक्रवार को षष्ठी पूजन के साथ ही उत्सव की रौनक और बढ़ जाएगी। पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन की प्रतीक्षा के बीच शुक्रवार को होने वाले माता के दिव्य शृंगार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धाभाव से हुई मां स्कंदमाता की पूजा, आज खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.