Dhanbad News: पंचायत सचिवालय बनाने के लिए हटाया अवैध कब्जा
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के कालीमंडा कार स्टैंड छाईगादा के पास बन रहे प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे से शनिवार को अवैध कब्जा हटाया गया। यहां शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत का सचिवालय बनना है। कुमारधुबी व गलफरबाड़ी पुलिस की मौजूदगी में एग्यारकुंड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से बांस-बल्ली से की गई घेराबंदी हटाई गई। इस दौरान सीओ के साथ अवैध कब्जाधारियों की खूब नोंक-झोंक हुई। लोगों ने कहा कि शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत का सचिवालय हमारे पंचायत में बनाना ठीक नहीं है। जबकि पूरब पंचायत में सरकारी जमीन उपलब्ध है। सीओ ने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण स्थल के बगल में सरकारी जमीन खाली है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कटकमदाग सीओ ने बुलडोजर से सलगा सरकारी तालाब को कराया अतिक्रमण मुक्त जहां शिवलीबाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.