Dhanbad News: पंचायत भवन तोड़े जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: बीसीसीएल सीवी एरिया बारह की दहीबाड़ी परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर कलियासोल प्रखंड के जामदेही पंचायत सचिवालय को तोड़े जाने का ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत भवन तोड़ने से पहले आसपास के लोगों की भी राय लेनी चाहिए थी। लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन मनमानी तरीके से काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थान चिन्हित कर लिया गया है। अन्यत्र भवन निर्माण करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.