Dhanbad News: पंचवटी मंदिर में गौरेया बाबा की प्राण प्रतिष्ठा
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर स्थित पंचवटी मंदिर समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को भक्तिमय माहौल में गौरेया बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन भी शुरू हो गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु भजन-कीर्तन का आनंद ले रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को होगा। अंतिम दिन अखंड हरि कीर्तन की समाप्ति के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग चढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के गोरे लाल पासवान, उमेश प्रसाद, रवि कुमार, शिव राशन, राजू गिरी, सचिन प्रसाद, विष्णु पासवान, जलेश्वर चौबे और शिव शंकर प्रसाद दिन-रात जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.