Dhanbad News: न्यू टाउन हॉल में जुगाड़ से हो रही बैठने की व्यवस्था
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। न्यू टाउन हॉल में व्यवस्था सुधारने के दावे के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। महीनों से हॉल की कई कुर्सियां टूटी पड़ी हैं, लेकिन अबतक उनकी मरम्मत के लिए जिला परिषद की ओर से ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजा यह है कि आयोजन के दौरान लोगों को टूटी कुर्सियों के बीच प्लास्टिक की कुर्सियां लगाकर बैठने की व्यवस्था करनी पड़ रही हैं। न्यू टाउन हॉल में जिला स्तर के सरकारी कार्यक्रमों से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं। ऐसे में यहां आने वाले लोगों की नजर सबसे पहले बैठने की व्यवस्था पर पड़ती है। हॉल में लगी स्थायी कुर्सियों के टूटने से आयोजन की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई कुर्सियां लंबे समय से खराब पड़ी हैं और उनकी मरम्मत नहीं होने से स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.