धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) स्थित पीएमसीएच ब्लड बैंक खून की भारी कमी से जूझ रहा है। बुधवार शाम 900 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में पांच ब्लड ग्रुप का एक यूनिट भी ब्लड उपलब्ध नहीं था। स्टॉक में सिर्फ नौ यूनिट ब्लड बचा था। इसी के भरोसे 700 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ शहर के सैकड़ों निजी अस्पतालों के मरीजों की जरूरतें पूरी होनी हैं। पिछले कई दिनों से बनी इस स्थिति ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा दी है। ब्लड बैंक में बुधवार शाम लगभग आठ बजे ए पॉजिटिव, ए निगेटिव, एबी पॉजिटिव, ओ पॉजिटिव और ओ निगेटिव ग्रुप का स्टॉक शून्य था। सबसे ज्यादा मांग वाले बी पॉजिटिव ग्रुप का केवल एक यूनिट ब्लड बचा था। बी निगेटिव के दो और एबी निगेटिव का छह यूनिट ब्लड उपलब्ध था। ब्लड की कमी के ...