Dhanbad News: नौ दिन बाद कल से खुलेगा धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मेन गेट
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार (गेट नंबर-1) मंगलवार से फिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस, बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही भी पहले की तरह इसी गेट से शुरू हो जाएगी। बता दें कि मुख्य गेट के निर्माण कार्य के कारण इसे 19 जुलाई से बंद कर दिया गया था। गेट की ढलाई और अन्य निर्माण कार्य के चलते पिछले नौ दिनों से लोगों को गेट नंबर-2 का उपयोग करना पड़ रहा था। यह रास्ता संकरा और घुमावदार होने के कारण एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। मरीजों और उनके परिजनों को भी अस्पताल पहुंचने में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा था。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.