Dhanbad News: नौ तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिले में नौ अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होगी। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। लगातार बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में घरों और अपार्टमेंट के बेसमेंट तक में पानी भर गया। बलियापुर-हीरक रोड स्थित कोला कुसमा के समीप कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में बारिश का पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बेसमेंट में खड़े वाहन पानी में डूब गए, जबकि कई जगहों पर बिजली और लिफ्ट संचालन को लेकर भी एहतियात बरती गई। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। हंस बिहार, तपोवन कॉलोनी, कोला कुसमा, पुलिस लाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.