धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News:  मुनीडीह ओपी क्षेत्र के जटूडीह क्वार्टर निवासी शुभम प्रसाद और उसकी बहन पूजा कुमारी पर बीसीसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में बलियापुर थाना क्षेत्र के नीचीटांड़ निवासी निरंजन कुमार गोप ने मुनीडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कहा गया कि शुभम व पूजा कुमारी ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उनसे कुल दो लाख 50 हजार रुपये लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस मांगने पर भी उन्हें रकम नहीं लौटाई गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...