Dhanbad News: नौकरी का झांसा देकर ठगी का प्रयास, थाने में शिकायत
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: कतरास बाजार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से ऑनलाइन ठगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। अरबिंद ने मंगलवार को कतरास थाना में शिकायत देकर बताया कि मोबाइल से एक व्यक्ति खुद को उनका भतीजा बताकर लोगों को डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा है। बदले में 650 रुपये के साथ आधार व पैन कार्ड मांगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके नाम पर सैकड़ों लोगों से संपर्क किया जा चुका है, जिससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.