धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: बीसीसीएल भवन में वर्षों से संचालित नेहरू बालिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रबंधन द्वारा संचालन में असमर्थता जताते हुए विद्यालय में तालाबंदी किए जाने के बाद इसे पुनः चालू कराने को लेकर बाघमारा के दो सामाजिक संगठनों के बीच विवाद गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से विद्यालय के संचालन और अधिकार को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। मंगलवार को तेलोटांड़ महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने पहले छात्राओं को विद्यालय के बरामदे में बैठाया, फिर फीता कटवाकर विधिवत पढ़ाई शुरू कराई। महिलाओं ने बताया कि विद्यालय बंद होने से छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो के निर्देश पर छात्राओं की शिक्षा फिर से शुरू कराई गई है। इस संबंध में विधायक ने बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन को अनुशंसा पत्र दिया है तथा बी...