Dhanbad News: नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद। कार्मेल स्कूल धनबाद के प्री-प्राइमरी विभाग की छात्राओं के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता ने बच्चों में मंच-आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता व रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधक सिस्टर श्रेया, प्राचार्य जैसिंथा, उपप्राचार्या सेवेरीन तथा प्री प्राइमरी समन्वयक अमला ने बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.