Dhanbad News: नूनूडीह सशिविमं के रिटायर शिक्षक का निधन
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: नूनूडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सेवानिवृत्त शिक्षक तरुण कुमार सेन (70) का निधन सोमवार को सुदामडीह रिवर साइड स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में हो गया। घटना के समय वह घर में अकेले थे। दोपहर में जब होटल कर्मी खाना देने पहुंचा, तो उन्हें मृत पाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उनका इकलौता पुत्र शुभंकर सेन पश्चिम बंगाल के हुगली से सुदामडीह के लिए रवाना हो चुका है। तरुण सेन सेवानिवृत्ति के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन कर रहे थे। मार्च 2016 में उनकी पत्नी कंचन सेन की अपराधियों ने पाथरडीह हाटतल्ला के पास गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। तरुण सेन की एक अविवाहित पुत्री पायल सेन है। पुत्र ने बताया कि वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बैंची, थाना पांडुवा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.