धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला थाना में शनिवार को नूतनडीह में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उससे सोने की चेन लूटने का मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित नूतनडीह हनुमान मंदिर के पास रहनेवाले नीरज कुमार के पिता संजय प्रसाद ने आरोपी नूतनडीह ट्रांसफॉर्मर के पास रहनेवाले राय कॉलोनी निवासी शयन शर्मा को आरोपी बनाया है। आरोप है कि आठ सितंबर को शयन ने नीरज के दोस्त मृत्युंजय को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का दबाव बनाने लगा। नीरज ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी शयन शर्मा ने नीरज को पीट कर लहूलुहान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...