Dhanbad News: निसान शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकला श्याम बाबा का दरबार
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: भादो मास की परिवर्तिनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को झरिया के श्री श्याम मंदिर से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। पूजन में यजमान के रूप में किशोर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल व सिंपल अग्रवाल सपरिवार उपस्थित रहे। निसान पूजन के पश्चात बाबा का फूल-मालाओं से सुशोभित भव्य दरबार गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकला। शोभा यात्रा में 251 श्याम भक्त हाथों में मोरपंख लगा निसान लिए 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' और 'जय श्री श्याम' के जयकारे लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महिला मंडल की ओर से निकाली गई निशान यात्रा, गूंजे खाटू श्याम के जयकारे इस दौरान हीरापुर धनबाद से 101 निसान और कतरास से 21 निसान ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.