Dhanbad News: निर्माण कार्य के लिए मुख्य गेट बंद, वैकल्पिक रास्ते से अस्पताल पहुंचे मरीज
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार रविवार को निर्माण कार्य के कारण बंद कर दिया गया। दो दिनों के लिए मुख्य गेट बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। हालांकि रविवार होने के कारण अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, जिससे पहले दिन अधिक अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी लोगों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देते नजर आए। ज्यादातर नए मरीज इमरजेंसी में आए थे। मुख्य गेट बंद होने के बावजूद पैदल आनेवाले मरीज और उनके परिजन मुख्य द्वार के समीप बने रास्ते से अस्पताल परिसर में प्रवेश करते रहे। वहीं एंबुलेंस, निजी वाहन, अन्य चारपहिया वाहनों व बाइक से आनेवाले मरीजों को लेबर कोर्ट की ओर से होकर गेट नंबर-2 के रास्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.