Dhanbad News: निरसा में हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: निरसा, प्रतिनिधि। निरसा के गोपालगंज स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार की सुबह भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलदेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। सजाए गए तीन भव्य रथों में से पहले पर भाई बलदेव, दूसरे पर बहन सुभद्रा और तीसरे रथ पर भगवान जगन्नाथ विराजमान हुए। हजारों भक्तों ने रथ का रस्सा खींचकर और जय जगन्नाथ का उद्घोष करते हुए चार किलोमीटर की दूरी तय की। रथयात्रा के मार्ग में विभिन्न कमेटियों द्वारा भक्तों के लिए जलपान व शरबत की व्यवस्था की गई और रथों पर पुष्प वर्षा की गई। गर्मी को देखते हुए सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था。 यह भी पढ़ें- Lohardaga News: श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई रथ यात्रारथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.