धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: निरसा, प्रतिनिधि। निरसा थाना क्षेत्र के देवीयान गांव में बुधवार को सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ के जवान खदान क्षेत्र से जुड़े नियमित कार्य के सिलसिले में देवीयान गांव पहुंचे थे। बल की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में प्रवेश करने से पहले सीआईएसएफ को स्थानीय निरसा पुलिस को साथ लेना चाहिए था। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय पुलिस के अचानक गांव में पहुंचने से अनावश्यक भय और तनाव का माहौल बनता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...