Dhanbad News: निरसा के आधा दर्जन गांवों के 20 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, दो रिम्स रेफर
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: निरसा प्रखंड में एक कथित पागल आवारा कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात से अब तक कुत्ता अलग-अलग गांवों में 18-20 लोगों को यह कुत्ता काट चुका है। पीड़ितों में ग्रेड-3 और ग्रेड-4 श्रेणी के गंभीर डॉग बाइट के मरीज भी शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रिम्स रांची भी रेफर किया गया है। कई का इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से कुत्ते ने रंगमतिया, दंगासल बस्ती, बरडांग, टॉपटांड़, खुशरी, सिंदरी कॉलोनी समेत कई इलाकों में लोगों पर हमला किया। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमकर राहगीरों और ग्रामीणों को काट रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.