Dhanbad News: निरंजन एफसी क्लब ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर बस्ती स्थित पीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विक्रम महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। फाइनल मुकाबला किसु इलेवन क्लब भौंरा बनाम निरंजन एफसी क्लब पंडारपाला के बीच हुआ। टाईब्रेकर में निरंजन एफसी क्लब पंडारपाला ने जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका में राखो हरि महतो, सुखलाल सोरेन, राहुल कुमार आदि थे। टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को मुख्यातिथि श्रमिक नेता संतोष महतो, विशिष्ट अतिथि हिमांशु महतो, पार्षद चंदन महतो, किशोर महतो ने ट्रॉफी, जर्सी व नकद देकर पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में सफल बनाने में बुलेट महतो, पोरेस महतो, मुकेश महतो, शंकर महतो, बीरबल महतो, संदीप, अनूप आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.