Dhanbad News: निदेशक वित्त/मानव संसाधन से मिली आशनी
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने बीसीसीएल के निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार से मिलकर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की। आशनी सिंह ने विश्वास जताया कि निदेशक (मानव संसाधन) का प्रभार संभालते हुए वे कर्मचारियों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, केंद्रीय सचिव अरुण पांडेय , केंद्रीय मीडिया प्रभारी विमलेश सिंह, कोयला भवन शाखा सचिव दरोगा महतो, कोयला भवन शाखा अध्यक्ष कौशिक चटर्जी एवं गोविंदपुर क्षेत्र संख्या तीन के सचिव चंदन चावड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.