Dhanbad News: निजी स्कूलों के भी 20 फीसदी शिक्षक करेंगे जनगणना
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: अब तक सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना, चुनावी कार्य, एसआईआर समेत अन्य सरकारी कार्यों में लगाया जाता रहा है। अब भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रगणकों व पर्यवेक्षक कार्य के लिए निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी ड्यूटी देने की तैयारी है। निजी स्कूलों के 20 फीसदी शिक्षकों को इस कार्य में लगाया जाएगा। जिले के प्रखंड कार्यालयों की ओर से इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) को पत्र भेजा गया है। बीईईओ को भेजे पत्र में बीडीओ ने कहा है कि जनगणना-2027 द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की आवश्यकता है। गजट अधिसूचना 16 अक्तूबर के अनुसार निजी निकायों, शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों को उक्त कार्य में लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। विभिन्न प्रखंडों में अतिरिक्त प्रगणकों-पर्यवेक्षकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.