Dhanbad News: निजी स्कूलों की दो हजार सीटों के लिए आवेदन 15 से
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र-2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न निजी स्कूलों ने नामांकन फॉर्म भरने का शिड्यूल जारी कर दिया है। अधिकांश स्कूलों ने 15 नवंबर से नामांकन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होने की घोषणा की है। इन स्कूलों में प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी, प्रेप-यूकेजी की दो हजार से अधिक सीटों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया होगी, जिनमें कई अभिभावकों के मनपसंद स्कूल शामिल हैं। अभिभावकों ने मिशन एडमिशन के लिए भाग-दौड़ शुरू कर दी है। राजकमल में 15 से भरें फॉर्म : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि 15 नवंबर से फॉर्म मिलना शुरू होगा। अभिभावक ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नर्सरी, केजी वन व केजी टू का फॉर्म मिलेगा। लड़कियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.