धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, अमित वत्स। जिले के निजी विद्यालयों के शिक्षकों से भी पेशा कर वसूला जाएगा। वर्तमान में दर्जनों ऐसे निजी स्कूल हैं, जहां शिक्षकों और कर्मियों का वार्षिक वेतन तीन लाख रुपए या उससे अधिक है। ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को चिह्नित कर पेशा कर की वसूली की जाएगी। इसके लिए राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय धनबाद व विभिन्न बीईईओ को पत्र लिखकर निजी स्कूलों की सूची मांगी गई है। जानकारों का कहना है कि शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में कहा गया कि झारखंड पेशा कर अधिनियम-2011 के तहत वैसे कर्मी जिनका कुल वार्षिक वेतन तीन लाख रुपए से अधिक है। उन्हें पेशा कर का भुगतान करना होगा। वर्तमान में जानकारी और निगरानी के अभाव में निजी विद्यालय पेशा कर की परिधि से बाहर ह...