Dhanbad News: निजी जमीन पर बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर लगाने का किया विरोध
धनबाद, नवम्बर 4 -- निजी जमीन पर बिजली पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध Dhanbad News: खरखरी बस्ती निवासी सुभाष बाउरी के तारगा मौजा स्थित निजी रैयती जमीन पर बिना अनुमति बिजली पोल गाड़कर ट्रांसफार्मर लगाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर जमीन मालिक सुभाष बाउरी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के गणेशपुर स्थित सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने तथा प्रस्तावित ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। आवेदन में सुभाष बाउरी ने बताया है कि तारगा मौजा में उनकी पैतृक रैयती जमीन है। इसका पुराना खाता संख्या 118, प्लॉट संख्या 565 तथा कुल रकबा 72 डिसमिल है। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा उनकी जमीन पर बिना पूर्व सूचना और लिखित सहमति के बिजली पोल गाड़कर ट्रांसफार्मर लगाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.