धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: खरखरी बस्ती निवासी सुभाष बाउरी ने तारगा मौजा स्थित अपनी पैतृक रैयती जमीन पर बिना अनुमति बिजली पोल गाड़कर ट्रांसफॉर्मर लगाने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के गणेशपुर स्थित सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर काम रोकने और ट्रांसफॉर्मर को दूसरी जगह लगाने की मांग की है। कनीय अभियंता सोनू सामड़ ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...