धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर जिलास्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय में हुई। बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जन्म-मृत्यु की घटनाओं के निबंधन के क्रम में सभी निजी अस्पतालों को रजिस्ट्रार की आईडी से जोड़ने, अस्पताल में घटित सभी मृत्यु की घटनाओं को मृत्यु के कारण का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण भेजने, निबंधन के कागजात के सुरक्षित रख-रखाव आदि पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्राप्त निष्कर्षों एवं प्रेक्षणों का संकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन निदेशालय को भेजा जाएगा ताकि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में जिला सां...