Dhanbad News: निछानी पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया की निछानी बस्ती स्थित भूली-तेतुलमारी मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया की जर्जर रेलिंग हादसे को आमंत्रण दे रही है। पुलिया से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का आवागमन होता है, लेकिन क्षतिग्रस्त रेलिंग की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि इस पुलिया का उद्घाटन 16 फरवरी 2003 को तत्कालीन टुंडी विधायक डॉ सबा अहमद ने किया था। इसके बाद सड़क का निर्माण व मरम्मत कई बार हुई, लेकिन पुलिया की रेलिंग की सुध नहीं ली गई। पूर्व में हुई सड़क दुर्घटना में रेलिंग टूट गई थी, जिसके बाद अस्थायी रूप से बांस का सहारा दिया गया है। वर्तमान में रेलिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। शनिवार को बौआकला उत्तर पंचायत के मुखिया भीमलाल रजक ने पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.